बिजनौर में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दिन से शुरू हुआ भाजपा का चुनावी अश्वमेघ का घोड़ा नजीबाबाद ब्लॉक पर जाकर रुका। जिले में 11 ब्लॉक में से दस ब्लॉक पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए। इनमें से छह पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। केवल नजीबाबाद ब्लॉक में ही निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह को जीत मिल सकी है। हालांकि तपराज सिंह भी पहले भाजपा से ही टिकट मांग रहे थे, लेकिन बाद में टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
जिला पंचायत चुनाव के समय ही भाजपा ने अपनी जीत के इरादे साफ कर दिए थे। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित कई दिग्गज नेता जिले में चुनाव की रणनीति में जुट गए थे। जिले को अलग अलग क्षेत्रों में बांटकर नेताओं को जीत की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
जिला पंचायत में जीत मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुखी में भी इसी तरह पूरे जिले में माहौल तैयार किया गया। उधर विपक्ष भी अधिकांश सीटों पर चुनाव के मूड में दिखाई नहीं दिया। नामांकन के दिन ही छह भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध होना तय हो गया।
शनिवार को पांच सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें से चार प्रत्याशी भाजपा के जीत गए। केवल नजीबाबाद सीट पर ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यह संगठन की जीत है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं ने निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव लड़वाया है।
सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
ब्लाक प्रमुख चुनाव प्राप्त मत
धामपुर ब्लाक
1- क्षमा हेमलता चौहान - भाजपा मिले मत -65- विजयी।
2- डा. कुसुम रघुवंशी - निर्दलीय मिले मत -56- पराजित ।
3- निरस्त मत - 03
अफजलगढ ब्लाक
1- प्रदीपकुमार उर्फ बबली - भाजपा मिले मत-69 विजयी
2- शैलेन्द्र चौहान- सपा मिले मत-41 3-
निरस्त मत - 09
जलीलपुर ब्लाक
1- कुंतेश देवी - भाजपा मिले मत 68 विजयी,
2- रीना धारीवाल निर्दलीय मिले मत-613-
निरस्त मत - कोई नहीं
नजीबाबाद ब्लाक
1- तपराज सिंह निर्दलीय मिले मत - 95 विजयी
2- अवधेश कुमार भाजपा मिले मत-80
3-निरस्त मत - कोई नहीं
किरतपुर ब्लाक
1- अंकित चौधरी भाजपा मिले मत -53 विजयी
2- हिमालय कुमार निर्दलीय मिले मत-34 पराजित
3- निरस्त मत - कोई नहीं
सबसे अधिक मत से जीते
अंकित चौधरी - भाजपा, किरतपुर ब्लाक, 19 वोट से विजयी
सबसे कम वोट से जीते
कुंतेश देवी- भाजपा, जलीलपुर ब्लाक, मात्र सात वोट से जीती
निर्विरोध: मोहम्मदपुर देवमल, कोतवाली, हल्दौर, नहटौर, नूरपुर, स्योहारा से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं।