फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार: डा. योगेंद्र राणा

विज्ञापन
धामपुर में पहुंचने पर नगीना चौक स्थित अपने आवास पर रैली में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र स - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार : डा. योगेंद्र राणा
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 2022 में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लोगों से भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के नेता डा. एनपी सिंह के समर्थन की अपील की।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह के संयोजन में विधान सभा क्षेत्र में स्योहारा से निकली संकल्प यात्रा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ गांव पीपलसाना में श्रीराम फार्मेसी पहुंची। वहां पर सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने युवा शक्ति से योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करने की अपील की। डा. एनपी सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर जिला प्रभारी मुरादाबाद अंकित शर्मा, सर्वेश कुमार, हरीश चौहान, सचिन कुमार, मनोज चौहान, अनिल सिंह, संजीव मलिक, डॉ.एसके राजपूत, संतोष राजपूत, डॉ. रवेन्द्र सिंह, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. एके सक्सेना, डीएस चौहान रहे। इससे पहले स्योहारा से शुरू हुई संकल्प यात्रा का धामपुर पहुंचने तक मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। संकल्प यात्रा में प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर और पीलीभीत से आए योगी शांतिनाथ महाराज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें