बर्ड फ्लू के मद्देनजर प्रशासन ने उत्तराखंड से चूजे या मुर्गी को जिले में लाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही पक्षियों के 287 सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
बर्ड फ्लू को लेकर शासन, प्रशासन पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं। बिजनौर जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, फिर भी सतर्कता बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शासन द्वारा पशुपालन विभाग व वन विभाग के अफसरों को गाइडलाइन जारी की जा रही है। जिले में कुछ कौए मरे मिले, लेकिन पोस्टमार्टम में उनकी मौत सामान्य पाई गई थी। साथ ही कबूतरों में मेरेक्स डिजीज आने की वजह से कबूतरों की मौत हो रही है। मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैलने से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में शासन ने सोमवार को दूसरे राज्यों से चूजों व मुर्गियों को लाने पर रोक लगा दी है।
जिले की सीमा उत्तराखंड राज्य से मिलती है। यहां पर भी व्यापारी उत्तराखंड से चूजे, मुर्गी लाते हैं और लेकर भी जाते हैं। शासन के निर्देश के बाद डीएम ने उत्तराखंड से लाए जाने वाले चूजों, मुर्गी पर रोक लगा दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे राज्यों से किसी भी पक्षी को नहीं लाने दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सरधना हत्याकांड: विधायक संगीत सोम बोले- आरोपियों को फांसी दिलाकर रहेंगे, परिवार को दी पांच लाख की मदद
कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
पशुपालन विभाग द्वारा कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर तीन पशुधन प्रसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर कोई भी सूचना दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: मेरठ कैंट स्टेशन पर भाकियू तोमर गुट की पंचायत, कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान
भेजे गए सैंपल
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। शासन से हर महीने 30 सैंपल भेजने का निर्देश मिला है जिसका पालन किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/