फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलकर गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया की कि ग्राम पखनपुर निवासी सलमान (32) शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे गांव से बाइक द्वारा कहीं जा रहा था। अचानक बाइक फिसल गई तथा सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन पहले सलमान को इलाज के लिए धामपुर ले गए। बाद में मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें