फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। मृतक के परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

गांव सैदपुरी निवासी इरशाद अपने भतीजे सोनू के साथ कल्हेड़ी अपनी भांजी का भात लेकर गए थे। सोनू ने बताया कि सोमवार को वह कल्हेड़ी से अपने गांव सैदपुरी आ रहे थे। फोरलेन मार्ग पर गांव राहतपुर के सामने अचानक एक ट्रैक्टर सामने आ गया। ट्रैक्टर में एक लाइट होने के कारण इरशाद ने ट्रैक्टर को बाइक समझ लिया और उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक इरशाद और बाइक के पीछे बैठा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू ने मोबाइल से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें