फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थ्री व्हीलर की टक्कर में बाइक सवार की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। थ्री व्हीलर की टक्कर में बाइक सवार रायपुर सादात निवासी 35 वर्षीय साजिद की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि थ्री व्हीलर में सवाल छह सवारियों को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि करीब 8 बजे ग्राम रायपुर सादात निवासी 35 वर्षीय साजिद अपने साथी 32 वर्षीय अजय के साथ बाइक द्वारा नगीना से अपने घर वापस जा रहा था। जब वे नगीना रायपुर रोड पर पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे तभी सामने से आ रहे थ्री व्हीलर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में साजिद, अजय व थ्री व्हीलर में सवार किरतपुर के मेमन सादात निवासी कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। थ्री व्हीलर में सवार अन्य सवारियों को मामूली चोट आई, जिन्होंने अपना प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। साजिद सूरत में रहकर काम करता है तथा शनिवार को ही घर वापस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें