नगीना में सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक दीपक का फाइल फोटो।
नगीना (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन पर ग्राम पुरैनी में कार की टक्कर से बाइक सवार दीपक (28) की मौत हो गई। वह अपने पिता व फुफेरे भाई के साथ शादी के लिए लड़की देकर लौट रहा था। पिता व फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव पुरैनी निवासी दीपक की नजीबाबाद क्षेत्र की रहने वाली लड़की से शादी की बात चल रही थी। रविवार की शाम करीब पांच बजे दीपक अपने पिता राजेश (65) व फुफेरे भाई शिवा (25) के साथ लड़की देखकर नजीबाबाद से घर आ रहा था। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर गांव सैदपुरी तिराहे के पास धामपुर की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता राजेश व फुफेरा भाई शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया।