फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर/ चांदपुर। चांदपुर धनौरा मार्ग पर दरबाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गांव खानपुर खादर निवासी संजय (22) की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। मौत से परिवार व गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर गांव निवासी संजय पुत्र सोनाथ संभल जिले के असमौली स्थित एक शराब के ठेके पर कार्य करता था। शनिवार रात वह गांव निवासी साथी कौशलेंद्र के साथ बाइक से गांव आ रहा था। ग्राम प्रधान हरि सिंह ने बताया कि दरबाड़ा गांव के पास सड़क पर कोई वस्तु पड़ी हुई थी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक उठाकर खड़े होने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने संजय को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें