नहटौर। टेंट लगाने का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा निवासी जितेन्द्र कुमार (28) पुत्र सीताराम सिंह गांव ढकौली निवासी टेंट स्वामी अरविंद कुमार के पास रहकर टेंट लगाने का काम करता था। बुधवार रात उन्होंने गांव ढकौली में ही ब्रिजेश पुत्र कन्हैया सिंह के यहां टेंट लगाया था। उसके बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नहटौर कोतवाली रोड पर गांव फुलसंदा के अड्डे पर उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी तथा उसके दो वर्ष का एक पुत्र नव कुमार भी है। वहीं, मृतक के पिता सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।