फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल की खाक छान रहीं टीमें, गुलदार का पता नहीं

Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव चौंधेड़ी के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया
विज्ञापन
चांदपुर। गांव चौंधेड़ी में महिला की जान लेने वाला गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है। विभागीय टीमें ड्रोन से लेकर पिंजरों तक का सहारा ले रहीं हैं लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी गुलदार का कुछ अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीण गुलदार को लेकर भयभीत हैं। चांदपुर क्षेत्र के गांव चौंधेड़ी में 27 फरवरी को खेत पर गई महिला सुमन देवी को गुलदार ने हमला कर मार दिया था। गुलदार ने महिला के शरीर का काफी मांस भी खा लिया था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय पसरा हुआ है। किसान खेतों पर समूह बनाकर जा रहे हैं। वन अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए आठ पिंजरे
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आठ पिंजरे लगाए गए हैं। इनमें से चार पिंजरे कलस्टर बनाकर गांव चौंधेड़ी में, दो पिंजरे गांव संसारपुर में तथा एक पिंजरा गांव महमूदपुर में लगाया गया है। गुलदार को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेस के बाद दो पिंजरे और लगाए जाएंगे। पांच कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की चार टीम कर रहीं काम
वन विभाग ने गुलदार की स्थिति जानने के लिए चार टीम लगाई गईं हैं। इनमें एक टीम तकनीकी है, जो कैमरे चैक करती है। ड्रोन कैमरे से सर्च करती है। दो टीमें सुबह-शाम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं, एक टीम कांबिंग कर मार्ग में गुलदार के पगमार्क देख रही है, जिससे गुलदार तक पहुंचा जा सके।
लोगों को जागरूक कर रहा वन विभाग
गुलदार से बचाव के लिए वन विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। गांववासियों को करीब तीन हजार मुखौटे वितरित किए गए हैं। वे खेतों पर मुखौटा लगाकर जाएं तथा काम करें। जागरुकता पम्फलेंट वितरित किए गए हैं। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को गुलदार से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर-मस्जिद से ऐलान कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें