कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मरने वाले मुनेश्वर सिंह का फाइल फोटो।
बिजनौर, कोतवाली देहात। नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र मंडावली के ग्राम करौली निवासी मुनेश्वर सिंह अपनी रिश्तेदारी में ग्राम हाजीपुर आए थे। रविवार सुबह मुनेश्वर सिंह बाइक से नजीबाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अकबराबाद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी नजीबाबाद की ओर से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस ने मुनेश्वर सिंह को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुनेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मुनेश्वर सिंह फिलहाल वह पुणे में रह रहे थे। वह ग्राम हाजीपुर रिश्तेदारी में आए थे।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि बस चालक फरार हो गया। मुनेश्वर सिंह के रिश्तेदार ग्राम हाजीपुर निवासी लोकेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है।