फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कई जगह चले लाठी-डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर कई जगह चले लाठी-डंडे, कई घायल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में मंगलवार को होली पर कई जगह मारपीट की घटनाओं में जमकर, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बसी रुहासी में ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर की महिलाओं ने भी घर की छत से ईंट-पत्थर बरसाए। पथराव में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। रावत पुत्र जगदीश और विकास पुत्र ओमदत्त को गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के जाने के बाद महिलाओं में फिर झगड़ा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस फिर से गांव में पहुंची और महिला पुलिस के काफी समझाने पर भी मामला शांत नहीं हुआ। सीओ बिजनौर भी मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस द्वारा पीएसी को बुलाया गया। हल्का दरोगा संजय त्यागी ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव आलोपुर में रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष के मुकुल (20) पुत्र समरपाल सिंह और अनुभव (20) पुत्र दिनेश कुमार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव हादरपुर में दो पक्षों में हुए विवाद में लाठी-डंडे चले जिसमें गांव निवासी जयावती पत्नी मेघनाथ तथा संजीव व सोमवीर पुत्र ईश्वर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर में डीजे पर नाचते हुए दो युवक झगड़ पड़े। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामनेे आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक परिवार के अचल कुमार (18) व अंकुल कुमार (30) पुत्र गोपाल सिंह तथा पिंकी (28) पत्नी पवन कुमार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर के मोहल्ला भूड्डी निवासी पूरन सिंह (55) ने बताया कि डीजे पर नाचने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के हमले में वे घायल हो गए। परिजन घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें