फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बालक से कुकर्म किया, आरोपी हिरासत में

Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव का ही एक युवक एक बालक को मोबाइल फोन पर गाने व वीडियो दिखाने के बहाने घर के पास ही एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने जबरन बालक के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

बालक ने देर रात परेशानी होने पर घर में अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित के पिता ने सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। बालक के पिता के अनुसार आरोपी युवक उनके परिवार का ही भतीजा है। बालक की हालात खराब होने पर उसे सीएससी में भर्ती कर उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें