फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार नीशू कुमार (26) पुत्र पृथ्वी सिंह की मौत हो गई। थाना रेहड़ के ग्राम नारायणपुर निवासी नीशू रविवार को ग्राम बिरामपुर में अपनी बहन के घर आया था।
सोमवार को वह अपनी बाइक से स्योहारा की ओर जा रहे थे। ग्राम हैजरी के निकट सामने से तेज गति से आ रही धामपुर डिपो की बस और उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में नीशू गंभीर रूप से घायल हो गए और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां नीशू को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार नीशू मजदूरी करता था। उसका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें