फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिक्कावाला-साहूवाला मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। खोई से भरे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी को अड़ गए। पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की देर शाम बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी राजपाल सिंह (32) पड़ोस के गांव टांडा सिक्कावाला से बाइक से अपने घर लौट रहा था। सिक्कावाला-साहूवाला मार्ग पर वह गन्ने की खोई से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में वह ट्रक के पिछले पहिये से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी और पुलिस से शव को उठाने से पहले ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ नगीना संग्राम सिंह व आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ के समझाने पर ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हो गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध घटना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें