फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा नदी का पानी फसलों में घुसा, किसानों में आक्रोश

Thu, 01 Jun 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हरेवली क्षेत्र में रामगंगा के पानी से जलमग्न फसलें
विज्ञापन
- किसानों में आक्रोश, सिंचाई विभगा से मांगा फसलों का मुआवजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। पिछले दस दिन से कालागढ़ बांध से रामगंगा नदी में छोड़ा जा रहा पानी किसानों के लिए बर्बादी का कारण बना है। रामगंगा का पानी पोंड क्षेत्र से सटी किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि में जमा है। फसलों के जलमग्न होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव भगौता, शाहनगर, कुराली, सहारावाला के पतराम सिंह, बलवंत सिंह, कृपाल सिंह, रमेश सिंह, राजीव कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा डालचंद, अजय राम सिंह, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, हेमपाल सिह आदि का कहना है कि पिछले 10 दिनों से कालागढ़ बांध से रामगंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जो हरेवली बैराज के पोंड क्षेत्र के समीप सैकडों बीघा लगानी भूमि में खड़ी गन्ने व पशुओं के चारे की फसल में भर गया है। फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। अगर पानी लगातार चलता रहा तो वह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि कालागढ़ बांध से 5000 क्यूसेक पानी आ रहा है। पानी को रामगंगा पोषक नहर के द्वारा सिंचाई के लिए निकाला जा रहा है। फिर भी अगर किसानों के खेतों में पानी है तो टीम को भेजकर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें