फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाजोपुर के निकट हुआ हादसा, आरेापी बस चालक हो गया फरार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद / जलालाबाद (बिजनौर)। कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राजकुमार और उसके साले नीलू की मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। उधर, परिवार में दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया।
नजीबाबाद के गांव भोगली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार अपने डेबलगढ़ मंडावर निवासी साले नीलू के साथ बाइक से गुनियापुर दिशा में किसी काम से जा रहा था। दूसरी बाइक पर उनके संबंधी छोटे और उसका साथी आ रहा था। गांव बाजोपुर के निकट कोतवाली दिशा से आ रही रोडवेज बस ने राजकुमार की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार जीजा साले को गंभीर चोटें आईं। बाइक पर पीछे चल रहे छोटे और साथियों ने दुर्घटना के बाद भाग रही बस के नंबर की मोबाइल से फोटो खींच ली। साथ ही दोनों घायलों के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार कोतवाली मार्ग स्थित एक होटल में रसोईया था।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अनीस अहमद और सौरभ कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व ही हुई थी राजकुमार की शादी
राजकुमार की मार्च के प्रथम सप्ताह में शादी हुई थी। उसकी पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पति राजकुमार और भाई नीलू को हादसे में गंवाने वाली अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, राजकुमार की मां भी बेटे को खोकर गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें