नहटौर। नगीना रोड पर गांव सादात नगर के सामने गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार मो. इमरान (24) पुत्र रियासत निवासी सेढा की मौत हो गई, जबकि गांव का ही मो. उजैफा (22) पुत्र अजीजुल घायल हो गया।
इमरान और उजैफा शनिवार को किसी परिचित से मिलने नगीना क्षेत्र में गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान गन्ने के ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार इमरान पुणे में गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का कार्य करता था और तीन दिन पहले ही ईद मनाने घर आया था। हादसे से परिवार में मातम छा गया है और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।