फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

कादराबाद। अफजलगढ़ -कालागढ़ मार्ग पर गांव विजयनगर पेट्रोल पंप के समीप मैजिक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव भागीजोत निवासी महीपाल सिंह ने बताया कि उनका 25 वर्षीय भाई सुनील बाइक से अपनी ससुराल चौहड़वाला गया था। वह शुक्रवार रात घर लौट रहा था। जैसे ही वह कादराबाद के विजय नगर में पेट्रोलपंप के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से आ रहे मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी ले जाया गया, यहां चिकित्सक राजकुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील का बीते माह 15 जून को विवाह हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मैजिक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें