फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हाईवे पर कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ थाने के ग्राम मुरादनगर सुआवाला निवासी अमरीक का 34 वर्षीय पुत्र रसपाल व उसका साथी शाहअलीपुर शेरगढ़ निवासी तरसैन का पुत्र हरपेज बाइक से धामपुर से घर लौट रहे थे। वहीं कार में सवार थाना क्षेत्र के ग्राम सराय पुरैनी निवासी अशोक का पुत्र हिमांशु, जो कि अफजलगढ़ के कादराबाद से शादी में शिरकत करके अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। एनएच 74 स्थित आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक कार से टकरा र्गई। हादसे में बाइक सवार रसपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी हरपेज व कार में सवार हिमांशु व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के भतीजे ने कार सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें