अली कुमैल नेे तैयार किया बैटरी का ट्रैक्टर
ग्राम सिरधनी निवासी युवा अली कुमैल ने बैटरी से संचालित ट्रैक्टर बनाया। ये ट्रैक्टर बनाने में उसने पुराने सामान का ज्यादा प्रयोग किया। बताया कि बाजार से छोटे पहिये खरीदे, ई-रिक्शा का धुरा लगाया। इस ट्रैक्टर का स्टेरिंग राॅड के साथ बाइक की चैन से बनाया। करीब पचास हजार रुपये में बैटरी संचालित ट्रैक्टर बनाया है।
डीएम ने की थी सराहना
अली कुमैल का ट्रैक्टर कलक्ट्रेट में बुलवाकर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने चलवाकर देखा था। उन्होंने युवा के उसके संबंध में जानकारी की और सराहना करते जिला उद्योग विभाग व इंजीनियरिंग कॉलेज को मदद करने के सहयोग दिया।
सराहनीय कार्य, की जाएगी मदद
जुनैद सैफी की लकड़ी से साइकिल, एक बाइक को मॉडिफाई किया। इसके अलावा भी उसने लकड़ी की चेन वाली बड़ी घड़ी, गिटार आदि सामान भी बनाया। उसे आर्डर दिलाने के लिए मदद की जा रही है।
-अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग