फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के पहलवानों ने संभल में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के पहलवानों ने संभल में दिखाया दमखम
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद संभल में आयोजित दंगल में बिजनौर के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी। इसके बाद जनपद का नाम रोशन कर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
जिला खेल कार्यालय के कुश्ती धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार संभल जिले के ग्राम कल्याणपुर में त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल की ओर से विशाल दंगल का आयोजन कराया गया। इसमें संभल, मुरादाबाद, काशीपुर, दिल्ली, अलीगढ़, अमरोहा आदि के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में जिला बिजनौर के पहलवान छाए रहे। कोच के अनुसार कुश्ती में बिजनौर के पहलवान प्रिंस ने काशीपुर के मोहित पहलवान को पराजित किया। हर्ष मलिक उर्फ मुंशी ने दंगल में लगातार तीन कुश्तियां जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। हर्ष मलिक ने अपनी पहली कुश्ती में मुरादाबाद के मोहम्मद नाजिम को कैंची दांव लगाकर चित कर दिया, जबकि दूसरी कुश्ती में संभल जिले के अमित को हराया। इसके अलावा तीसरी कुश्ती में संभल के सराय तरीन मोहल्ले के जुबेर को पटकनी दी। बिजनौर के सबसे छोटे पहलवान सुशांत चौधरी ने संभल जिले के रवींद्र को हराया। अनुज कुमार ने मुरादाबाद के पहलवान को चित कर अपनी कुश्ती जीती। ओम कुमार ने संभल के पहलवान को पटकनी दी। वहीं बिजनौर के अन्य पहलवानों ने शानदार कुश्तियां लड़ीं, जिनमें सुमित कुमार, चकित कुमार, वासु रहे। वापस आने पर विजेता पहलवानों का नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। इसमें उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अजीत सिंह, सैयद सादिक अनीश, चित्रा चौहान, नागेंद्र सारस्वत, मुकुल कुमार, अंशु चौधरी, आशु चौधरी सभी ने विजेता पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें