फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु, आत्मदाह की धमकी पर पति- बेटे को भेजा जेल, जानें पूरा मामला

Mon, 30 Jun 2025 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

दुर्गा विहार कालोनी निवासी रुक्मिणी देवी ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में बताया कि साहूकारों ने कर्ज के बदले धोखे से मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। अब मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला द्वारा राष्ट्रपति एवं पुलिस अफसरों को भेजा गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर की एक महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पति और बच्चों समेत इच्छामृत्यु की मांग की है। वहीं आत्मदाह की चेतावनी देने पर पुलिस ने उसके पति और बेटे का शांतिभंग में चालान कर दिया, एसडीएम कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। महिला का आरोप है कि कोरोना काल में साहूकारों से 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था, बदले में मकान का एग्रीमेंट किया मगर उन्होंने धोखे से बैनामा करा लिया था। अब मारपीट करते हुए उन्हें मकान से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

दुर्गा विहार कालोनी में रहने वाले रामकुमार प्रजापति की पत्नी रुक्मिणी देवी ने पत्र प्रेषित किया, जिसमें कहा कि कोरोना काल में उसके पति बीमार हो हुए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से दो साहूकारों से 11 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। दोनों साहूकारों ने उसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने एग्रीमेंट के स्थान पर उसके मकान का बैनामा करा लिया।
 

आरोप है कि 20 जून को आरोपी 20-25 असामाजिक तत्वों को लेकर उनके घर आए। मुख्य गेट को गैस कटर से काटकर घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला। घर में रखे सभी कागजात, करीब चार लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस में शिकायत की तो मगर उन्हें टरका दिया। 
 

अब आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेज कर पति, दो पुत्रों एवं पुत्री के लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। उधर इसी मामले को लेकर महिला के पति रामकुमार ने आत्मदाह की धमकी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रामकुमार और उसके बेटे शिवम को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

मामले की जांच कर आरोपियों पर होगी कार्रवाई: सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। पीड़ित पक्ष उनसे मिलने के लिए भी आया था। उन्होंने भरोसा दिया है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी। उन्हें न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें