फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका, नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, चार साल पहले हुई थी शादी

Fri, 01 Dec 2023 04:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव रामखेड़ा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी नीलम (25) पत्नि रिंकू सैनी का कई दिनों से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। नीलम को इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था। पति रिंकू उसको रील बनाने से मना करता था।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह भी दोनों पति-पत्नि में फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद नीलम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में नीलम को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नीलम की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। नीलम के एक दो वर्षीय पुत्र भी है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें