फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
bijnor police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरोपी पति नशे का आदी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नजीबाद में गांव इब्राहीमपुर और नंगला निवासी विजय सिंह ने अपनी 48 वर्षीय पत्नी गुड्डो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार चार बच्चों की मां गुड्डो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।सूचना मिलते ही सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विजय सिंह नशे की प्रवृत्ति का था। आए दिन झगड़ा करता था ।पत्नी की हत्या के बाद से आरोपी विजय सिंह फरार है। पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें