फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कैदी ने जिला कारागार में खाया जहर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, 2011 से काट रहा है सजा

Wed, 17 Mar 2021 02:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • बिजनौर जिला कारागार में एक कैदी ने जहर खाया
  • घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
  • पुलिस ने कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कैदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को जिला कारागार में एक कैदी ने जहर खा लिया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी विवेक गुप्ता के जहर खाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जेल के अधिकारी इसे कैदी द्वारा दबाव बनाने का नाटक बता रहे हैं। जेल में  नगीना के मोहल्ला नोधना निवासी डॉक्टर विवेक गुप्ता को हत्या के मामले में वर्ष 2011 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह 2011 से ही जेल में सजा काट रहा है।  

बताया गया कि कैदी डॉ. विवेक गुप्ता की जेल के अस्पताल में ड्यूटी थी। पिछले दिनों उसकी गतिविधियां संदिग्ध देखी गई। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में भेज दिया गया। कैदी फिर से जेल के अस्पताल में भेजने की अफसरों से जिद कर रहा था। वहीं जेल के अधिकारी उसे भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर डॉ. विवेक गुप्ता ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले आंकड़े: एक महीने में 30 से ज्यादा लोगों ने चुनी मौत, अधूरे छोड़ गए सपने, ये रहे बड़े मामले

जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, डॉ. विवेक गुप्ता जेल के अस्पताल में भेजने के लिए दबाव बना रहा था। उसने जहर खाने का नाटक किया है। विवेक गुप्ता चिकित्सक पेशे से जुड़े रहे हैं। उसने क्या खाया है। यह अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


कैदी डॉ. विवेक गुप्ता का आरोप है कि डिप्टी जेलर कैदियों से उसकी पिटाई कराते थे। आरोप है कि काफी समय से उत्पीड़न किया जा रहा है। विवेक गुप्ता ने बताया कि तीन बंदियों से उसे जहर दिलाया गया है। साथ ही बताया कि उस पर पैसों की उगाही के लिए दवाब बनाया जाता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें