फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मौसम में बदलाव से बढ़ा विंटर डायरिया का खतरा, बिजनौर मेडिकल कॉलेज में रोज पहुंच रहे 100 मरीज

Wed, 04 Feb 2026 07:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में मौसम परिवर्तन के चलते विंटर डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विंटर डायरिया - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सर्दी में बच्चों से लेकर बड़े तक डायरिया और डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना इस समस्या के करीब 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। उल्टी-दस्त होने के बाद मरीजों के शरीर में पानी की कमी हो रही है।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने से वायरस सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटी हुई है। इसकी वजह से वायरस एकदम लोगों पर हावी हो रहा है। यहीं वजह है कि विंटर डायरिया की समस्या बढ़ गई है। साथ ही बाहर का खानपान भी नुकसानदायक साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रामकुमार ने बताया कि नोरोवायरस और रोटा वायरस सर्दी में बंद जगहों में आसानी से फैलता है, जिसके चलते लोगों डायरिया की समस्या बढ़ रही है। वहीं, दूषित खानपान भी शरीर को प्रभावित कर रहा है। बच्चे, महिला, बुजुर्ग, युवा सभी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ रही है। परेशानी बढ़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
 
विंटर डायरिया के लक्षण
-बार-बार पानी जैसे दस्त आना
-पेट में मरोड़ होना
-उल्टी आना
-कमजोरी महसूस होना
-बुखार और थकान होना
-डिहाइड्रेशन होने से होंठ फटना, सिरदर्द, चक्कर आना
विज्ञापन

विंटर डायरिया से ऐसे करें रोकथाम
-ड्रिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीएं
-ओआरएस पानी पीएं
-नींबू पानी का सेवन करें
-तुरंत चिकित्सक परामर्श लें, लापरवाही न बरतें
 
मौसम बदल रहा है। लोग कपड़े पहनने में भी लापरवाही बरत रहे हैं। ठंड लगने से उल्टी, दस्त की समस्या बढ़ी है। विंटर डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी लोग इस मौसम में ठंड से बचाव करें। ....डॉ. राजेश डाबरे, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें