फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मारपीट के मामले में पीड़ितों को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, कार्रवाई की मांग पर लगाया जाम

Wed, 08 Oct 2025 02:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद घायल पक्ष के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में ग्राम मोहिउद्दीनपुर में दो पक्षों में मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।

घायल मोहम्मद नासिर के पुत्र सलमान और शाहरुख की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उपचार के लिए बाहर न ले जाकर दोनों घायलों को वापस गांव ले आए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

बुधवार सुबह मोहम्मद नासिर अपने घायल पुत्रों और अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाने पहुंचे। थाने के बाहर चारपाई पर घायलों को लिटाकर उन्होंने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें