प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर अमरोहा मार्ग पर शिवालाकलां थानार्गत गांव रतनगढ के पास अज्ञात वाहन उनकी बाईक को टक्कर मारकर भाग गया। जिसके परिणामस्वरूप तीनों घायल हो गए।
सूचना पर शिवालाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेज दिया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का पुत्र था।