मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
मृतक के परिजनों ने चीनी मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। परिजनों का कहना है कि मिल परिसर में ड्राइवरों की सुरक्षा और सुविधाओं का अभाव है।
मिल गेट पर धरना, वार्ता जारी
घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता भी परिजनों के समर्थन में मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से वार्ता की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।