फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो भात देने जा रहे थे 30 लोग, ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चियों समेत तीन की मौत

Tue, 06 May 2025 12:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मुरादाबाद हाईवे पर गोहावर स्थित विवाह मंडप के पास भीषण हादसा हुआ। टक्कर होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
हादसे में घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए, जबकि पांच वर्ष की दो बालिकाओं और एक किशोरी की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
थाना शिवाला कलां के गांव रतनगढ़ निवासी नरेश उर्फ सुक्खू अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ भांजी की शादी में भात देने थाना छजलैट के गांव विलायतनगर जा रहे थे। सोमवार की देर शाम मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर स्थित एक विवाह मंडप के पास पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। 

अस्पताल में घायलों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 14 लोग घायल हो गए। हादसे में डोली (17), अनन्या (5) और वंशिका (5) की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल रमेश, दयावती व भावना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नरेश, खुशबू, जय सिंह, रचित, सागर, आयुषी, भूरी, रूपा, मोना व तनु को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ भरत सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें