फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सांप ने डसा..., युवक ने दिखाई बहादुरी, जिंदा सांप लेकर पहुंच गया अस्पताल, जिसने भी देखा रह गया दंग

Sun, 16 Nov 2025 04:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

स्योहारा में गौरव कुमार को सांप ने डस लिया। उसने तुरंत झपट्टा मारकर सांप को दबोच लिया और खुद ही उसे लेकर अस्पताल आ गया। अस्पताल में गौरव की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
डसने के बाद सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा नगर के मोहल्ला जोशियान में शनिवार की देर रात ऐसा वाकया सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सांप के काटने के बाद जहां आमतौर पर लोग घबरा जाते हैं, वहीं गौरव कुमार (30) पुत्र किशनलाल जिंदा सांप को ही हाथ में पकड़कर सरकारी अस्पताल जा पहुंचा। अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोग उसकी हिम्मत देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशियान निवासी गौरव कुमार घर के पास ही काम कर रहा था। तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। लेकिन गौरव ने घबराने के बजाए ऐसा कदम उठाया, जिसे देख लोग दांतों तले उंगली दबा बैठे। उसने सांप को वहीं पकड़ लिया और बिना समय गंवाए उसे हाथ में लेकर सीधे एक किमी दूर सरकारी अस्पताल पहुंच गया। 
 

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब गौरव जिंदा सांप लेकर अंदर आया, तो स्टाफ कुछ पल के लिए सकते में आ गया। डॉक्टरों ने तुरंत सांप को सुरक्षित हटवाया और गौरव को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि गौरव की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे पूरी निगरानी में रखा गया है। 


 
विज्ञापन

वहीं घटना की भनक लगते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि गौरव की हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है। सांप को पकड़कर अस्पताल ले जाने जैसी घटना की पूरे इलाके में चर्चा है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें