फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तीन इंसानों को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया, जानें क्यों बना नरभक्षी, देखें फोटो और वीडियो

Wed, 28 Aug 2024 08:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

तीन इंसानों की जान लेने वाला तेंदुआ आखिर पकड़ा गया। पिछली फुटेज से मिलान करने पर इस बात की पुष्टि होने की बात वन विभाग कह रहा है। 
विज्ञापन
पिंजरे में कैद नरभक्षी तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर क्षेत्र के पिलाना और जलालपुर हसना में तीन इंसानों की जान लेने वाला नरभक्षी गुलदार (तेंदुआ) गांव कुलचाना के जंगल में पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग उसे चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा है। उसके दोनों कैनाइन (आगे के दांत) टूटे हुए थे, जिसके कारण वह नरभक्षी बन गया।
विज्ञापन

एक माह में चांदपुर क्षेत्र के गांव पिलाना में गुलदार ने एक किशोरी और एक महिला को मार दिया था। करीब एक सप्ताह पूर्व नजदीक के ही गांव जलालपुर हसना में भी एक किसान को गुलदार ने मार डाला। इसके बाद तमाम टीम लगाई गईं और जंगल में पिंजरे भी लगाए गए।
 

मंगलवार को वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव कुलचाना निवासी सुखवीर सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वन विभाग की टीम जब निरीक्षण करने पहुंची तो गुलदार पिंजरे में बंद मिला। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि गुलदार को चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा हैं। इस पर मंथन चल रहा है।
 

ट्रैप कैमरे के फोटो से मिलान, नरभक्षी ही है गुलदार
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि जलालपुर हसना और पिलाना के पास लगाए गए ट्रैप कैमरों में गुलदार की तस्वीर कैद हुई थी। बुधवार को पकड़े गए गुलदार का मिलान विशेषज्ञों ने पुराने फोटो से किया, जिसके बाद नरभक्षी गुलदार के ही पकड़े जाने की पुष्टि की गई।
 

बड़े दांत टूट गए, इसलिए बना नरभक्षी
वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि जो गुलदार पकड़ा गया है, उसके दोनों बड़े दांत, जिन्हें कैनाइन भी कहते हैं, वह टूट चुके थे। गुलदार इन दांतों का इस्तेमाल जानवरों को मारने में करता है। ये दांत टूट जाते हैं तो जानवरों का शिकार मुश्किल हो जाता है और जानवर बचकर भाग जाता है। ऐसी स्थिति में ही गुलदार नरभक्षी बन जाता है। इस गुलदार के साथ ही ऐसा ही हुआ होगा।
 

कई गांवों में हो रही थी गुलदार की चहलकदमी
पिछले कई दिनों से तहसील के गांव पिलाना, सिसौना, कराल, पीपलसाना, कुलचाना, चेहला जलालपुर भूड़ आदि इलाकों में गुलदार की चहलकदमी की खबर मिल रही थीं। गांव पिलाना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को आदमखोर गुलदार निवाला बना चुका है। 
 
विज्ञापन

आंकड़े हैं खास
- 47 गुलदार इस साल वन विभाग के पिंजरों में फंस चुके हैं
- 20 से ज्यादा गुलदार की दुर्घटनाओं में हो चुकी है मौत
- 23 इंसानों को गुलदार डेढ़ साल में मार चुका है
- 500 से ज्यादा गुलदार जिले में गन्ने के खेतों में होने की आशंका 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें