नगीना में एक व्यापारी के घर पर यह महिला दस साल से काम कर रही थी। रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगे तो उसकी यह हरकत पकड़ी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नगीना में एक व्यापारी के घर पर करने वाली महिला ने रसोई में बर्तन धोए और उन पर अपना पेशाब छिड़क दिया। सीसीटीवी में घटना कैद होने पर महिला को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं बताएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर के एक व्यापारी के घर पर एक बुजुर्ग महिला पिछले करीब दस वर्षों से घरेलू कार्य करती थी। पिछले कुछ दिन से घर की एक महिला को काम करने वाली महिला की कुछ हरकत अजीब सी नजर आने लगीं। महिला ने किसी को बताए बिना घर की रसोई में सीसीटीवी लगा दिए।
बुधवार दोपहर उक्त बुजुर्ग महिला रसोई में बर्तन धो रही थी। तभी उसने एक गिलास में पेशाब किया और धुले हुए बर्तनों पर छिड़कर दिया। महिला के जाने के बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसकी करतूत का पता चला। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
शाम के समय महिला काम करने के लिए घर पहुंची तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसने महिला से इस अमानवीय हरकत के लिए कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन आरोपी महिला ने अपनी गलती मानने के अलावा कुछ भी नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का शांति भंग में चालान किया गया है।