फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नौकरानी ने गिलास में किया पेशाब और बर्तनों पर छिड़का, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, पकड़ी गई तो ये बोली

Thu, 21 Aug 2025 07:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना में एक व्यापारी के घर पर यह महिला दस साल से काम कर रही थी। रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगे तो उसकी यह हरकत पकड़ी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रसोई में पहुंची आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना में एक व्यापारी के घर पर करने वाली महिला ने रसोई में बर्तन धोए और उन पर अपना पेशाब छिड़क दिया। सीसीटीवी में घटना कैद होने पर महिला को पुलिस को सौंप दिया गया।  पुलिस ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं बताएगी। 
विज्ञापन

 

नगर के एक व्यापारी के घर पर एक बुजुर्ग महिला पिछले करीब दस वर्षों से घरेलू कार्य करती थी। पिछले कुछ दिन से घर की एक महिला को काम करने वाली महिला की कुछ हरकत अजीब सी नजर आने लगीं। महिला ने किसी को बताए बिना घर की रसोई में सीसीटीवी लगा दिए। 
 

बुधवार दोपहर उक्त बुजुर्ग महिला रसोई में बर्तन धो रही थी। तभी उसने एक गिलास में पेशाब किया और धुले हुए बर्तनों पर छिड़कर दिया। महिला के जाने के बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसकी करतूत का पता चला। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। 
 
विज्ञापन

शाम के समय महिला काम करने के लिए घर पहुंची तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसने महिला से इस अमानवीय हरकत के लिए कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन आरोपी महिला ने अपनी गलती मानने के अलावा कुछ भी नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का शांति भंग में चालान किया गया है।

ये भी देखें...
Baghpat: यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, जानें कहां-कहां मंडरा रहा बाढ़ का खतरा    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें