फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शादी से दस दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात कर खुद थाने पहुंचा प्रेमी

Sun, 20 Apr 2025 12:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव करौंदा चौधर निवासी वेद प्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू और छोटी बेटी आकांक्षा के साथ बाइक से नगीना के बाजार जा रहे थे। ग्राम हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास शिवांक त्यागी ने भावना को गोली मार दी। 
विज्ञापन
भावना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने गोली मारकर युवती की हत्या कर दी। वारदात को आरोपी ने उस वक्त अंजाम दिया, जब युवती अपने पिता और बहन के साथ शादी की तैयारियों के लिए बाजार से सामान खरीदने जा रही थी। दरअसल आरोपी पिछले तीन सालों से युवती पर शादी और प्यार कबूलने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद ही सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव करौंदा चौधर निवासी वेद प्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू (25) और छोटी बेटी आकांक्षा के साथ रविवार सुबह मोटरसाइकिल से सामान खरीदने नगीना के बाजार जा रहे थे। करीब 9:45 बजे ग्राम हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास पहुंचे। सड़क खराब होने से बाइक की गति कम हो गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे ग्राम करौंदा चौधर के ही शिवांक त्यागी पुत्र सुनील त्यागी ने भावना को कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते के साथ ही भावना गिर पड़ी। पिता वेद प्रकाश शर्मा और बहन आकांक्षा ने शोर मचाया। 
 

घटना की चश्मदीद भावना की बहन आकांक्षा। - फोटो : अमर उजाला
वेद प्रकाश घायल अवस्था में भावना को कंधे पर उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। बाद में युवक खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। 

विज्ञापन

चर्चा है कि युवक और युवती दोनों बचपन से साथ ही पढ़ते थे। शिवांक उससे प्यार करने लगा था, हालांकि मृतका प्यार करती थी या नहीं, यह साफ नहीं हो पाया। मगर अब भावना की शादी तय हो गई थी। एक मई को भावना की बरात नूरपुर से आनी थी। इसी के चलते शिवांक ने घटना को अंजाम दिया है। भावना के पिता वेद प्रकाश शर्मा नगीना मुंसफी में अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या आरोपी शिवांक को किसी दूसरे थाने में भेज दिया है। शिवांक और भावना के घर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें