पुलिया से गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़-काशीपुर मार्ग पर रहमान टाइल्स के पास मोड़ पर रविवार तड़के गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सत्यपाल और परिचालक रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केबिन काटकर दोनों शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
टांडा रामपुर के पीपली गांव निवासी चालक सत्यपाल पुत्र रामपाल और परिचालक रोबिन पुत्र इन्द्रपाल रात करीब डेढ़ बजे काशीपुर से हरिद्वार की ओर टैंकर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर जा रहे थे। जैसे ही टैंकर रहमान टाइल्स के पास मोड़ पर पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। चालक-परिचालक के शव केबिन में फंसे थे। केबिन को काटकर किसी तरह शव निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।