पकड़े आरोपियों में उत्तराखंड जिला ऊधम सिंह नगर के थाना जसपुर के मोहल्ला जाहेड़ी कस्बा निवासी सुदीप सिंह उर्फ इक्का और जिला उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी अमन भारद्वाज उर्फ मुंडा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर बने एवं 11 तमंचा 315 बोर और आठ तमंचे 12 बोर अधबने बरामद किए। इसके अलावा शस्त्र बनाने के उपकरणों में आठ नाल 12 बोर, 11 नाल 315 बोर ,14 बट चाप, 17 स्प्रिंग, 18 पैच, चार हथौड़ी, तीन रेती, एक गैस सिलिंडर, एक छोटा ग्राइंडर मशीन, पांच ग्रेडर ब्लैड, एक आरी, चार आरी ब्लैड लोहा, तीन प्लास, चार पेंचकस, दो सिंडासी, छह रेगमार पट्टे, खोखा 12 बोर दो, खोखा 315 बोर एक, दो छेनी लोहा, एक लोहे की प्लेट, तीन लोहे की रॉड, एक लाइटर, सात ट्रेगर नुमा पत्ती, 18 लोहे की पत्ती, एक लालटेन, एक पल्ली व एक बाइक बिना नंबर की बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला तो सुदीप सिंह उर्फ इक्कू पर आठ मुकदमे और अमन भारद्वाज पर चार मुकदमे विभिन्न थानों में कायम है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।