गाड़ी के आगे लेटने और असलाह छीनने का प्रयास
आरोप है कि तालिब बंधुओं ने पहले गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास किया और फिर समर्थकों के साथ भिड़ गए। इस दौरान गनर से असलाह छीनने की भी कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
थाने पहुंचकर लगाए आरोप
घटना के बाद तालिब बंधु थाने पहुंचे और उन्होंने भी आरोप लगाया कि उन पर चाकू से हमला किया गया है। मामले को लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।