फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मतदाताओं को साधने पहुंचे BJP-BSP के दो बड़े स्टार प्रचारक, नगीना में गरजे योगी, आकाश आनंद की भी जनसभा

Sat, 06 Apr 2024 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के नगीना में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम योगी और बसपा के स्टार प्रचारक आकाश आनंद आज मतदाताओं को साधने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी व बसपा के प्रचारक आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा व बसपा के दो बड़े स्टार प्रचारक आज नगीना में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे हैं। दोनों रैलियों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला दोनों बड़े नेताओं की रैली की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था बनाने में लगा रहा। सीएम योगी दोपहर ढाई बजे जनसभा स्थल पहुंचे जहां मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धामपुर मार्ग स्थित रामलीला बाग मैदान में आयोजित पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री लाला राधेश्याम अकादमी के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद कार द्वारा जनसभा स्थल पर पहुंचे, सीएम यहां करीब एक घंटा रुकेंगे।

रैली में बोलते आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी आज ही हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर अपनी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि बसपा नेता आकाश आनंद की क्षेत्र में पहली जनसभा है, उन्हें सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ जनसभा स्थल पर मौजूद है।

बसपा स्टार प्रचारक आकाश आनंद ने केंद्र सरकार को शिक्षा, रोजगार और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह उदासीन बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने, पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का लगाया आरोप। संविधान को बचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को बहुमत से सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मच से बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
रामलीला बाग मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में कोई दंगा नहीं, सुरक्षा का कोई खतरा नहीं, बेटी- व्यापारी हर नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराई है। सीएम बोले कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित के लिए किए गए कार्यों का पूरी दुनिया में डंका बजा है।

अन्नदाता सरकार के एजेंडे का हिस्सा: सीएम
अन्नदाता सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर अन्नदाता का सम्मान करने का काम किया है। 2014 के पहले भारत के बारे में दुनिया के लोग हंसते थे। अब हर क्षेत्र में भारत की तारीफ कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व और प्रबंधन का लोहा कोरोना कल में भी दुनिया ने देखा है।
 
पीएम ने कहा कि 'द गार्जियन न्यूज़' में खबर छपी है, जिसमें पाकिस्तान के अंदर दो साल पहले 20 आतंकी मारे जाने का जिक्र है। इस खबर का स्रोत क्या है यह तो पता नहीं लेकिन एक बात तय है, भारत की आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।

सीएम ने कहा कि पुलवामा अटैक के वक्त नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सपूतों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा जो कि एयर स्ट्राइक करके दिखा दिया। आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था भारत है। यहां चार लाख गरीबों को आवास दिया गया। ढाई लाख गरीबों को बिजली कनेक्शन दिए गए। यह सब मोदी के नेतृत्व में ही हो पाया।

पहले किसान गन्ना दे देता था लेकिन भुगतान नहीं हो पता था। किसान सूदखोरों से पैसा लेता था। आज समय से भुगतान हो रहा है, जो चीनी मिल देरी कर रही हैं उनके पेच कसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें