सुमित की मां ममता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। इसलिए उन्होंने सुमित को यह कहते हुए डांट दिया कि वह अब अपने घर पर ही रहकर हरेवली के स्कूल में पढ़ेगा। मां की इसी बात से नाराज होकर वह तीन जुलाई को घर से लापता हो गया। सुमित को परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। चार जुलाई को सुमित के गुम होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
वहीं, बुधवार शाम को सुमित का शव क्षेत्र के गांव भिक्कावाला के निकट पोषक नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित की एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है। सुमित तीनों भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सुमित के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, लेकिन वर्तमान में घर पर आए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोर की नदी में डूबने से मौत हुई है।