फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शीतलहर चलने से छूटी कंपकंपी, निजी स्कूल भी हुए बंद, जानें कितने डिग्री रहा तापमान

Thu, 02 Jan 2025 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी। धूप नहीं निकलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बढ़ती सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती सर्दी को देखते हुए निजी स्कूल भी बंद हो गए। छोटे बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन के लिए लोग तरस गए। सर्दी बढ़ने पर निजी स्कूलों ने भी शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। ठंड में लोग ठिठुर गए। लोगों ने सर्दी बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों के अंदर रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में एक दिन में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। 
 

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर- 13.8-             9.8
28 दिसंबर- 16.4-             9.6
29 दिसंबर- 19.8-             8.8
30 दिसंबर- 12.8-             7.4
31 दिसंबर- 15.4-             7
01 जनवरी- 13.4-             6.9
02 जनवरी- 12.2-             7.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
 

शीतलहर चलने से गले में खराश की समस्या बढ़ी 
जिले में 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। इससे गले में खराश की समस्या बढ़ रही है। ठंडी हवा जब श्वास के साथ शरीर में प्रवेश करती है तो श्वास नली सिकुड़ने लगती है। इससे समस्या बढ़ रही है। बुजुर्गो को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन

इनकी सुनें...
जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन में चली शीतलहर ने भी सर्दी बढ़ा रखी है। गेहूं की फसल के लिए तापमान लाभकारी है।
- केके सिंह, वैज्ञानिक नगीना अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें