फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख परिजनों ने प्रेमी को पीटा, पुलिस को सौंपा तो किया ये खौफनाक काम

Tue, 18 Nov 2025 02:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

स्योहारा में महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही है। यहां उसके प्रेमी का आना-जाना था। परिजनों ने पकड़कर प्रेमी की धुनाई कर दी। इसी से आहत होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंधों का भेद खुलने पर एक महिला ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शनिवार को महिला का प्रेमी मिलने आया, जिसे परिवार वालों ने पकड़ा और पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया था। महिला से परिवार वालों ने बोलचाल बंद कर दी थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव में सोमवार सुबह परिवार के सभी लोग खेत पर चले गए। इसी बीच घर में अकेली 27 साल की महिला ने कमरे में जाकर फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। परिवार वाले खेत से घर आए तो महिला को फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। 
 

परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को एक युवक महिला से मिलने आया था। दोनों को परिवार वालों ने प्रेमालाप करते हुए देख लिया था। उस वक्त परिवार वालों ने आरोपी युवक की पकड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। रविवार को महिला के परिवार और प्रेमी युवक के परिवार में समझौता भी हो गया।
 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद से महिला से उसके परिवार वालों ने बातचीत करना बंद कर दिया था। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह चार और दो साल की दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गई है। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें