'किराएदार आंटी' के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले दूसरे भाई की भी बुधवार रात मौत हो गई, जबकि तीन दिन पहले बड़े भाई ने दम तोड़ दिया था। ऐसे में मोहल्ले में महिला से संबंध बनाने वाले अन्य लोगों में दहशत है। लोग चुपचाप अपनी जांच करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में कैंप लगाकर जांच करने की बात कही है।
बिजनौर शहर से सटे एक गांव में दो साल पहले एक महिला किराए पर रहने आई थी। मोहल्ले में कमरा लेकर रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले के लोगों का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच 51 वर्षीय व्यक्ति की भी उससे नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, महिला उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई के भी करीब हो गई। तीन दिन पहले 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, बुधवार रात को उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई ने आखिरी सांस ली। इसकी भी देहरादून में एक अस्पताल में जांच हुई थी, जहां एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन के सहारे घर पर सांस ले रहा था। उसमें भी वे सभी लक्षण थे, जो मर चुके उसके चचेरे भाई में थे। परिजनों की मानें तो उसने दो साल पहले मोहल्ले में किराए पर रहने आई महिला के साथ संबंध होने की बात बताई। इस दौरान वह महिला के साथ चार बार संपर्क में रहा था।
एचआईवी के शुरुआती लक्षण
- बुखार और ठंड लगना, गले में खराश
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते होना
- सूजी हुई लसीका ग्रंथियां
एचआईवी होने के ये हैं कारण
- असुरक्षित यौन संबंध बनाना
- संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करना
- संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु को गर्भावस्था में
- संक्रमित मां द्वारा बच्चे को स्तनपान कराने से
ये बोले सीएमओ
गांव में भी टीम भेजी जा रही है। शिविर लगाकर काउंसलिंग की जाएगी। इससे संक्रमित होने का इतिहास पता चल सकेगा।
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
ये भी देखें...
बिजनौर: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश, लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट; दो गिरफ्तार