बंद क्लास से निकाला गया बच्चा काफी देर तक गुमसुम रहा।
- फोटो : अमर उजाला
हल्दौर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय तुल्ला का नवादा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा पांच का एक बच्चा सोता रहा और शिक्षक कमरे का ताला लगाकर चले गए। निरीक्षण को पहुंचे बीडीओ की गाड़ी की आवाज सुनकर बच्चा चिल्लाया तो उसे कमरे से बाहर निकाला गया। करीब एक घंटा बच्चा कमरे में बंद रहा।