चंडीगढ़ में नौकरी करने वाली देवरिया जनपद की एक युवती को ऑटो चालक सलमान ने अपना नाम संदीप बताकर प्रेमजाल में फंसाया। सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और तीन बच्चों को जन्म देने के बाद, जब युवती आरोपी के गांव हबीबवाला पहुंची तो सलमान की असलियत सामने आई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से देवरिया जनपद के एक गांव की रहने वाली है और साल 2019 से चंडीगढ़ में एक फैक्टरी में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ में ऑटो चलाने वाले सलमान से हुई। सलमान ने अपना नाम संदीप बताया और युवती के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। उसने युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके तीन बच्चे हुए।
गांव पहुंचने पर खुला राज
हाल ही में, सलमान युवती को अपने गांव हबीबवाला ले आया। युवती का कहना है कि यहां उसे सलमान के असली नाम और धर्म का पता चला। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़िता ने थाना धामपुर में सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
अक्षय हत्याकांड: लव मैरिज की रंजिश, दोस्त ने धोखे से बुलाया, ससुरालियों ने मार दिया; ससुर-साले समेत 6 गिरफ्तार