बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में मंगलवार रात को चोरों ने देवेंद्र सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से तकरीबन 40 लाख के आभूषण, नगदी व मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने जंदरपुर में देवेंद्र सिंह राजपूत के मकान में चोर चोरी कर ले गये। चोरी में लगभग 40 लाख रुपए के आभूषण, 10 हजार रूपये नकद व दो मोबाइल भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र अपनी पत्नी रेखा के साथ मकान के आंगन में सो रहा था। रात्रि तीन बजे दीवार फांद कर चोर मकान में घुसे आंगन में सो रहे पति पत्नी के बेड से चोरों ने तकिए के नीचे रखी कमरों की चाबी उठाकर आराम से कमरे खोले कमरे में रखी दो अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी देवेन्द्र के दो बेटों की बहू के सोने चांदी के जेवर व अलमारी में रखे दस हजार रुपए नकद व दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
देवेंद्र की पत्नी रेखा का सरकारी मोबाइल भी चोरी चला गया। रेखा जंदपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। रेखा की आंख खुली तो उसने कमरा खुला देख आश्चर्यचकित रह गई। जैसे ही उसने शोर मचाया तो एक चोर कमरे से निकलकर भागते नजर आया, रेखा उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी तो रास्ते में पैर में पत्थर लगने से वह उलझ कर गिर गई।
कुछ दूर चलने पर मस्जिद के पास सड़क पर रेखा का एक कपड़ा पड़ा मिला जिसे उठाकर वह अपने घर ले आई। देवेंद्र ने बताया कि लगभग पचास लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने हाथ से गन्ना छीलने वाली दरांती भी ले रखी थी जो बेड पर रखी मिली। बताया जाता है कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी भी चेक किये। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। बताया कि देवेंद्र का बड़ा बेटा जितेंद्र दिल्ली में इंजीनियर है, दूसरा बेटा दीपक दिल्ली में बैंक में नौकरी करता है । दोनों अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह भी अपने गांव जंदरपुर पहुंच गए हैं।