फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खनन से भरे ट्राॅले का टाॅयर फटने से हादसा, महिला की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 07 Feb 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में मंगलवार सुबह खनन से भरे ट्रॉले का टायर फटने से रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली मार्ग पर ही पलट गई। हादसे की चपेट में आकर एक 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नांगल-चंदक मार्ग पर खनन से भरे ट्राॅले का टायर फटने से एक महिला की मौत हो गई। खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राॅली मार्ग पर ही पलट गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।

विज्ञापन


नांगल चंदक मार्ग पर गांव हरचंदपुर के पास रेत बजरी से भरा ट्रैक्टर गुजर रहा था। करीब 300 क्विंटल रेत बजरी से भरे ट्राॅले का अचानक टायर फट गया। ट्राॅले के पास से गुजर रही गांव हरचंदपुर निवासी शीला देवी (55) पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह उसकी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें: Video: पति को छुड़ाने चौकी पहुंचीं महिलाएं, फिर खुद को पत्नियां बताकर सड़क को ही बना दिया अखाड़ा
विज्ञापन


हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टायर फटने से रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली मार्ग पर ही पलट गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, एसएसआई योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उधर, पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राॅली को मार्ग से हटवाया और कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें