फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: झमाझम बारिश से तालाब बनीं शहर की सड़कें, कई मार्गों पर आवागमन बंद

Sun, 25 Jun 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर जनपद में रविवार सुबह आठ बजे शुरु हुई रिमझिम बारिश से नगर के नाले व नालियां ओवरफ्लो होने से लोगों को मार्गों से निकलना मुश्किल हो गया। कई सड़कों पर इस कदर जलभराव हुआ कि आवागमन तक बंद हो गया।
विज्ञापन
बिजनौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। बिजनौर जनपद में रविवार सुबह आठ बजे शुरु हुई रिमझिम बारिश से नगर के नाले व नालियां ओवरफ्लो होने से करीब दो घंटे की झमाझम बारिश में सड़कें तालाब बन गईं। अधिकतर सड़कों और गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा रहा। जलभराव होने से सड़कें नजर ही नहीं आ रही थी।  

विज्ञापन


जलभराव होने से विभिन्न मार्गों पर वाहन बंद हो गए। दो घंटे की बारिश ने ही शहर में जलनिकासी के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। अकाली रोड,बुध बाजार,थाना रोड़, मछली बाजार, छिपी चौक,तेलीपुरा, फतियाबाद रोड़,रामनगर, हकूमतपुर रोड़ की सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव की स्थिति में लोगों का आवागमन दूभर रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, अन्य सड़क हादसे में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नगर की सड़कों पर इक्का दुक्का लोग छाता लगाकर घूमते नजर आए। बारिश के चलते रोजमर्रा के कार्य बाधित रहे। जरुरी काम से लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हुए।

हालांकि, बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। गन्ना, खरीब की फसलों की सिंचाई में बारिश लाभदायक होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसान चौधरी शेर सिंह, राजपाल सिंह, इकबाल मंत्री,संसार सिंह व भाकियू के युवा ब्लाक अध्यक्ष मंदीप उर्फ मोनू चौधरी का कहना है कि बारिश से धान की रोपाई शुरु की जा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें