फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सगी भांजी ने मामा से ठग लिए 43 लाख रुपये, ऐसा दिया झांसा कि मामा को कुछ समझ नहीं आया, 6 पर रिपोर्ट

Fri, 11 Apr 2025 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गौरखपुर निवासी नीता अपने पति प्रदीप और अन्य लोगों के साथ  नहटौर के मोहल्ला दुर्गा विहार निवासी मामा चंद्रपाल सिंह के घर आई और पेट्रोल पंप लगवाने का झांसा दिया। कई बार में रुपये लिए, मगर काम नहीं करवाया। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने अपने पति व परिजनों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर मामा से 43 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। आरोपियों ने उसे पेट्रोल टैंक और फ्यूल मशीन भी भेज दी। साथ ही कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए। पेट्रोल पंप की मंजूरी की फाइल नहीं मिलने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालते रहे। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला दुर्गा विहार निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र जीवन सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि नीता पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम हरदासपुर गढी थाना हल्दौर उसकी सगी भांजी है। 10 जनवरी 2021 को वह अपने पति प्रदीप, जेठ कुलदीप, ससुर खेम सिंह, परिचित मोहित कुमार गुप्ता व उसकी पत्नी सुभद्रानंद निवासीगण नंदनगर, थाना कुंद्रा घाट, जिला गोरखपुर को साथ लेकर उसके घर आई। 
 

इन लोगों ने बताया कि मोहित के नजदीकी रिश्तेदार पेट्रोलियम मंत्रालय में अधिकारी हैं। आरोपियों ने उन्हें नहटौर कोतवाली रोड पर हाईवे के किनारे स्थित जमीन पर पेट्रोल पंप लगवाने का झांसा दिया और पांच लाख रुपये नकद लिए।
 
विज्ञापन

इसके बाद उसने अलग-अलग समय पर नकद व फंड ट्रांसफर के माध्यम से कुल 43 लाख 50 हजार 35 रुपये दिए। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने 31 मार्च 2022 को एक जमीन के अंदर दबाने वाला पेट्रोल टैंक व फ्यूल मशीन भी भिजवा दी। इसके अलावा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से जारी कूटरचित एनओसी भी दी। बताया कि समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे पेट्रोल पंप की मंजूरी की कोई फाइल नहीं दी। इस पर उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों ने उसकी रकम वापस नहीं की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें